ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में नई ट्रेन के उद्घाटन पर सियासी घमासान, पोस्टर से नाम हटाने पर बवाल

👉आमंत्रण के बाद अपमान! उद्घाटन से पहले पोस्टर से गायब हुए मेयर और विधायक

👉नई ट्रेन बनी विवाद की वजह, अंतिम वक्त में बदली सूची पर उठे सवाल

👉उद्घाटन मंच से दूरी क्यों? नेताओं के नाम हटने पर गरमाई राजनीति

धनबाद: धनबाद से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली (13379/80) ट्रेन को नियमित कर दिया गया है। सोमवार रात 10:30 बजे यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। ट्रेन का उद्घाटन धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने रेल अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

हालांकि, उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद यह कार्यक्रम विवादों में घिर गया। धनबाद मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कार्यक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं का कहना है कि उन्हें उद्घाटन समारोह के लिए विधिवत आमंत्रित किया गया था, लेकिन अंतिम समय में पोस्टर और बैनर से उनके नाम हटा दिए गए, जो उनका अपमान है।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में जारी निमंत्रण पत्र और प्रचार सामग्री में सांसद के साथ-साथ विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह का नाम भी शामिल था। लेकिन उद्घाटन से ठीक एक घंटे पहले पोस्टर-बैनर से मेयर और झरिया विधायक का नाम हटा दिया गया। इतना ही नहीं, वे कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुए।

उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर आमंत्रण देने के बाद इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया? किसके दबाव में अंतिम समय में यह फैसला बदला गया? इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है और रेलवे के साथ-साथ आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर किसी भी पक्ष की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं आया है, लेकिन यह विवाद आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button