ब्रेकिंग न्यूज़

बम की अफवाह से धनबाद कोर्ट परिसर में हड़कंप, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

👉धमकी भरे ईमेल के बाद अलर्ट पर पुलिस, कोर्ट परिसर की हुई जांच

👉डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन, कोर्ट में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

👉बम की अफवाह निकली झूठी, पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

धनबाद:

धनबाद कोर्ट में बम की अफवाह ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। एहतियात के तौर पर धनबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम के साथ आरपीएफ की डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया, जिसने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की गहन जांच की। स्थानीय वकीलों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस धमकी के बाद की गई, जिसमें ईमेल के माध्यम से धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि जांच में अब तक कोई ठोस खतरा सामने नहीं आया है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button