हनुमान जयंती के अवसर पर अम्बिका शॉ मिल के सामने हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महा भंडारा

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर नगर के धरमपुरा रोड हिकमी पारा अम्बिका शॉ मिल के सामने स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, नगर के पाणिग्रही परिवार, जोशी परिवार एवं राव परिवार द्वारा यह आयोजन विगत 30 वर्षों ने निरन्तर किया जा रहा है। जिसमें सुबह की नियमित पूजा अर्चना,एवं हवन के बाद दोपहर को महा भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इसके पश्चात शाम को अम्बिका शॉ मिल मंदिर परिसर में सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया ।
हनुमान मंदिर के जयंती आयोजन परिवार के सदस्य डॉ प्रतिभा पाणिग्रही ने बताया कि यहाँ हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजन विगत 30 वर्षों से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।जिनमें सुबह पूजा विधान सम्पन्न होने के बाद दोपहर को महा भंडारे का आयोजन किया जाता है और शाम को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।

डॉ प्रतिभा पाणिग्रही ने बताया कि इस आयोजन शहर के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भोग प्रसाद का आनंद लेते हैं। इस अयोजन में श्रीमती प्रभा जोशी, डॉक्टर प्रतिभा पाणिग्राही, के.गोविन्दा राव, अंशुल पाणिग्राही, देवेश पाणिग्राही, के,देवेंद्र राव, अज्जू जोशी ,श्रीमती राजश्री जोशी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी सम्मिलित हुए।

Subscribe to my channel