ब्रेकिंग न्यूज़

नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 8 अप्रैल से

नीम का थाना। सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सूचित किया है कि स्नातक प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के केवल नियमित (Regular) विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएँ (Practical Exams) 8 अप्रैल 2026 से आयोजित की जा रही हैं। जिन नियमित विद्यार्थियों के पास प्रायोगिक विषय हैं, वे महाविद्यालय के संबंधित विभाग में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी समय-सारणी (Time Table) और बैच की जानकारी प्राप्त कर लें। विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे समय रहते सूचना पट्ट (Notice Board) पर अपने बैच और समय की जांच कर लें। विशेष नोट: सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय अपना महाविद्यालय पहचान पत्र (College ID Card) और प्रायोगिक रिकॉर्ड फाइल (Practical File) साथ लाना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राचार्य सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button