वर्दी में डांस पड़ा भारी, थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल लाइन क्लोज

👉मंच पर ठुमके से गई थानेदारी, अलिशा अग्रवाल पर गिरी गाज
👉वर्दी में अशोभनीय डांस का वीडियो वायरल, SSP ने की कार्रवाई
👉भोजपुरी गाने पर डांस बना मुसीबत, थानेदार को किया लाइन क्लोज
धनबाद :
धनबाद में एक महिला थाना प्रभारी को वर्दी में सार्वजनिक मंच पर डांस करना महंगा पड़ गया। थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे भोजपुरी गाने “राजा जी तोड़ दीही पलंग सागवान के” पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद इस आचरण को पुलिस सेवा की गरिमा के विपरीत मानते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने अलिशा अग्रवाल को लाइन क्लोज कर दिया, जिससे उनकी थानेदारी छिन गई।
बताया जा रहा है कि सार्वजनिक मंच पर वर्दी में इस तरह का प्रदर्शन विभागीय नियमों के खिलाफ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासन और मर्यादा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में भी इस तरह के आचरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है और अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की नसीहत दी जा रही है।

Subscribe to my channel