ब्रेकिंग न्यूज़

हाइवा ट्रकों की बेलगाम रफ्तार पर उठे सवाल, उपायुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग

👉सड़क हादसों पर फूटा लोगों का गुस्सा, भारी वाहनों की जांच की उठी मांग

👉हाइवा ट्रकों के खिलाफ सख्ती की मांग, रत्नेश कुमार ने उपायुक्त को लिखा पत्र

👉तेज रफ्तार हाईवा बने खतरा, प्रशासन से जांच अभियान चलाने की अपील

धनबाद : जिले में हाइवा ट्रकों से लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। कोयला एवं अन्य खनिजों की ढुलाई में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं से आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है।

इसी मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले में चल रहे सभी हाइवा एवं भारी वाहनों की सघन जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी हाइवा और ट्रकों की जांच की जाए कि उनके पास वैध रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और आवश्यक कमर्शियल परमिट उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच होनी चाहिए।

प्रशासन से मांग की कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों एवं चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button