IC News and Media House Private Limited


उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News होटल की आड़ में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने/बेचने पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने होटल संचालक को किया गिरफ्तार।

शराब ने नशे में वाहन चलाने पर कोतवाली अस्कोट पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ डीडीहाट श्री परवेज अली एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री नेरन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में होटल/ ढाबों की आड़ में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ अवैध शराब की बिक्री/ तस्करी करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत दिनांक- 02.04.2023 को उ0नि0 श्री मनोज कुमार एवं हमराही का0 देवेन्द्र सिंह द्वारा लाशघर रोड तिराहे में स्थित एक होटल में चैकिंग/ छापेमारी कर होटल संचालक, रवि कुमार उर्फ रवीन्द्र कुमार पुत्र मनि राम, निवासी- कुमौड़ हिलजात्रा मैदान के पास, थाना कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र- 29 वर्ष को होटल में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/बेचने पर अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अस्कोट, श्री उमराव सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक, दीपक कुमार पुत्र दीवानी राम, निवासी- ग्यारदेवी गुरना थाना/जिला पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरप्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट/ बिना कागजात के वाहन चलाने पर 01 वाहन सीज किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button