
रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़
नंदिनी अहिवारा:- जिला सहकारी बैंक शाखा के नए भवन का उदघाटन समारोह विवादों के बीच हुआ एक तरफ़ शासन प्रशासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल लोकार्पण की तरफ जुटा रहा तो दूसरी तरफ अहिवारा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण कार्ड में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का नाम नहीं होने पर कार्यक्रम स्थल के पास धरना प्रदर्शन कर दिया जिला सहकारी बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास का पुतला दहन कर विरोध जताया इसे रोकने के लिए भाजपाइयों को पुलिस समझाती रही, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे ने कहा की यह अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ कि पालिका क्षेत्र के बगल में शासकीय बैंक का उदघाटन हो रहा है उस उद्घाटन में नगर के ही पालिका अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया यह सरकार के और उसके अधिकारियों की तानाशाही का नतीजा है, आज अहिवारा के लोग इस निर्णय का पुरजोर विरोध कर रहे हैं जब सरकार यहां के जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर रही है तो आम जनता का कैसे काम करेगी, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नटवर ताम्रकार, रवि शंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह, लीमन साहू, संजय पांडे, अभिषेक सिंह, लक्ष्मण क्षत्रीय, अनुज साहू, नरेंद्र यादव, और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Subscribe to my channel