कन्हैया मित्तल के भजनों से 30 मार्च को झूमेगा भरथना नगर
कन्हैया मित्तल के भजनों से 30 मार्च को झूमेगा भरथना नगर
भरथना।
नगर के जवाहर रोड स्थित एसएवी इंटर कॉलेज ग्राउंड के समीप भैरोमल मिल में 30 मार्च को आयोजित होने वाले द्वितीय श्रीश्याम संकीर्तन कार्यक्रम को लेकर बुधवार दोपहर श्रीश्याम मित्र मंडल के संरक्षक व पदाधिकारियों ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया।
श्रीश्याम मित्र मंडल के संरक्षक श्याम सुंदर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, राम बेटी पोरवाल मंडल के पदाधिकारी सेवादार अतुल पोरवाल, विनोद यादव, अन्नू दीक्षित, सुनील शारदा, राजू माहेश्वरी, राहुल यादव, नीरज यादव, अनुराग पोरवाल, विशाल चौबे, राजीव पोरवाल, रितिक वर्मा और रोहित भंसाली सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रीश्याम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया।
पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव से दो दिन पूर्व 28 मार्च को विरोधी मोड़ स्थित ओम श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम से श्रीश्याम की पदयात्रा (आमंत्रण यात्रा) नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। पदयात्रा नगर के मुख्य मार्गों एवं विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी।
संकीर्तन कार्यक्रम में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़), अंशु वर्मा (मुंबई) एवं खुशी शाक्य, मधुर वाणी में संगीतमय ध्वनियों के बीच श्री खाटूश्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में महिला व पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।
इस अवसर पर राजेश चौहान, रामजी तोमर, विशाल तोमर, सार्थक वर्मा, सौरभ वर्मा, राजेंद्र पोरवाल, राजेश यादव, संजीव यादव, हेमचंद पोरवाल, मोहित पोरवाल, रवि वर्मा, रितिक, प्रेम वर्मा, राजीव पोरवाल, मनोज वर्मा, सभासद अंशू सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
फोटो: भूमि पूजन में मौजूद श्रीश्याम मित्र मंडल के संरक्षक श्याम सुंदर चौरसिया एवं अन्य पदाधिकारी।


Subscribe to my channel