ब्रेकिंग न्यूज़

वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

 भूमि संरक्षण विभाग गोंडा द्वारा वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थी कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 25 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा में आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने फसल चक्र, फसल विविधिकरण, उर्द एवं मूंग की वैज्ञानिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन आदि की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों के बीज को राइजोबियम कलर से उपचारित कर बुवाई करें । पारसराम भूमि संरक्षण अधिकारी ने खेत तालाब योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास योजना की जानकारी दी । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कार्बनिक खादों का प्रयोग एवं महत्व,डा. हनुमान प्रसाद पांडे ने मृदा परीक्षण,डा. ज्ञानदीप गुप्ता ने मत्स्य पालन तकनीक तथा डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने फलदार बागों में सहफसली खेती की जानकारी दी । प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों उदयभान सिंह,पवन कुमार दीक्षित, संजीव यादव तथा ओमप्रकाश, प्राविधिक सहायकों अभिषेक भाष्कर, अवनि कुमार पांडे, नीरज कुमार, कुलभूषण सिंह, शैलेंद्र कुमार वर्मा,सहायक अभियन्ता दिलीप कुमार वर्मा सहित प्रगतिशील कृषकों राकेश कुमार, इश्तियाक अहमद, शिव शंकर, दीपक आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button