ब्रेकिंग न्यूज़

खेतड़ी के राजा अमर सिंह ने दी पंच की पदवी

खेतड़ी के राजा अमर सिंह ने दी थी पंच की पदवी झुंझुनू जिले के बबाई ग्राम में महाजनों का एक परिवार पंच परिवार के नाम से विख्यात है। महाजन वर्ग में यह गर्ग गोत्र परिवार है। गांव वाले इस परिवार की पिछली चार पीढियों को पंचों के नाम से ही पुकारते हैं। बताया जाता है कि खेतड़ी नरेश राजा अमर सिंह के समय मिस्टर जी ए करोल की 25 जुलाई 1922 को खेतड़ी के सुपरिंटेंडेंट पद पर नियुक्ति हुई थी। इसके पश्चात 1 अगस्त 1923 को इन्हें खेतड़ी के शासन संचालन का दायित्व ग्रहण कर लिया। मुंसरिम का पद मिलने के पश्चात इन्होंने शासन व्यवस्था में भारी बदलाव किया। लोगों को शीघ्र और सुलभ न्याय मिले इसके लिए इन्होंने बबाई तहसील में न्यायिक कार्यों में सहयोग के लिए शिक्षित योग्य एवं युवा महाजन मूलचंद को पंच का दायित्व सौंपा था। जिन्होंने अपनी निष्ठा और तत्परता से लोगों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भागीदारी निभाई। तभी से इनके वंशजों को आज भी पंच परिवार के नाम से जाना जाता है। इनके वंशजों में ब्रह्मदत्त पंच ने वर्ष 1985 में बबाई ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव लडा, किंतु इसमें यह विजई नहीं हो पाए। बबाई के इस पंच परिवार में मदन लाल गुप्ता और नरेंद्र कुमार गुप्ता जो रिश्ते में पिता पुत्र हैं। दोनों ही जिला कलेक्टर के पदों को सुशोभित किया है। मदन लाल गुप्ता का एक पुत्र कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सा है। यह अमेरिका में पदस्थ है। इसके अलावा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के पद पर आर जी गुप्ता ने तथा चिकित्सा विभाग में डॉक्टर कैलाश चंद गुप्ता और मनोज कुमार गुप्ता ने अच्छी ख्याति अर्जित की है। परिवार के कई युवक चार्टर्ड अकाउंटेंट है। मूलचंद पंच का परिवार वर्तमान समय में संबलपुर उड़ीसा में व्यापार के कार्य मैं व्यस्त है। मूलचंद का पोता उमेश कुमार इस समय यहां गांव आया हुआ है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दादाजी को जब भी खेतड़ी दरबार में बुलाया जाता था तब उन्हें घोड़े की सवारी प्रदान की जाती थी। उनका खेतड़ी दरबार में खास मान था । जी ए करोल का इन पर वृहद हस्त था। उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि सरकार उन्हें अपने दादा मूलचंद जी की स्टैचू लगाने के लिए जगह प्रदान करें तो वह उनका स्टैचू लगाने के लिए तत्पर हैं। गोविंद राम हरितवाल वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहास कार मुकाम पोस्ट बबाई जिला झुंझुनू राजस्थान मोबाइल नंबर 9413569770

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button