
रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023, 1 अप्रैल से सम्पूर्ण राज्य में प्रारंभ हो गया है, सर्वे को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिले में भी कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिला के समस्त 143 ग्राम पंचायतों के 221 ग्राम में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है जिसके लिए जिले में प्रगणक, सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर, टेक्निकल टीम की नियुक्ति की गई है। सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ, उपसंचालक पंचायत के साथ ही सभी जनपद सीईओ, बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा स्वयं गांव-गांव जाकर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्रों का अवलोकन किया तथा प्रगणकों को पूरी गंभीरता के साथ त्रुटिरहित सर्वेक्षण करने के निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही ग्राम वासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए भी कहा। जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए चार जनपद पंचायतों के 143 ग्राम पंचायतों के 221 ग्रामों में 68 सुपरवाइजर, 257 प्रगणक दल गठित किए गए हैं। जिसकी निरीक्षण समन्वय एवं पर्यवेक्षण हेतु कुल 45 जनपद स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

Subscribe to my channel