शिक्षिका वसुधा जैन की अनोखी पहल, आमा डोंगरी में बच्चों को स्कूल बैग का वितरण

जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमा डोंगरी (संकुल जमावाड़ा) में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां शिक्षिका श्रीमती वसुधा जैन द्वारा 70 स्कूली बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग एवं छोटे-छोटे उपहार वितरित किए गए।

इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश बच्चे अब तक बैग के अभाव में झिल्लियों में अपनी कॉपी-किताबें रखकर स्कूल आने को मजबूर थे, जिससे उन्हें असुविधा के साथ-साथ असहजता का भी सामना करना पड़ता था। बच्चों की इस समस्या को समझते हुए शिक्षिका वसुधा जैन ने अपने निजी खर्च से स्कूल बैग खरीदकर सभी जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए। साथ ही बच्चों को छोटे-छोटे उपहार भी दिए, जिससे उनकी खुशी और बढ़ गई।

इस नेक पहल की विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहना करते हुए श्रीमती वसुधा जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनकी इस पहल से न केवल बच्चों को सुविधा मिली है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया है।



Subscribe to my channel