ब्रेकिंग न्यूज़

स्कूल सुबह की पाली में लगाने की मांग, गजेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री

इस वर्ष गर्मी ने मार्च महीने में ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस भीषण गर्मी की वजह से स्कूली छात्र-छात्राओं के सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर जगदलपुर को पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि बस्तर संभाग के पड़ोसी जिलों में भी भीषण गर्मी के कारण प्रातः कालीन शाला संचालन का आदेश जारी कर दिया गया है। अतः छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिले की शालाओं का संचालन प्रातः कालीन समय में करने की मांग की गई है।

चूंकि जिला शिक्षा अधिकारी आवश्यक कार्य से दो दिनों के अवकाश पर रहने के कारण संभवत दो दिनों के बाद ही इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button