उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

इटावा में जमीन विवाद में फायरिंग, पांच आरोपी गिरफ्तार

इटावा में जमीन विवाद में फायरिंग, पांच आरोपी गिरफ्ता

इटावा

थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर भीखन में रविवार को पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र यादव व अवधेश दीक्षित सहित अन्य लोगों ने पंकज यादव पर फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
    थाना एकदिल क्षेत्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने देशी तमंचों से कई राउंड फायर किए। घटना के दौरान गांव के लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विडिओ की चैनल पुष्टि नहीं करता
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) इटावा व पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button