ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिया टुडे द्वारा किसान तक, किसान कारवां कार्यक्रम सम्पन्न

इंडिया टुडे व आज तक समूह द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 को 75 जनपद एक यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत किसान तक, किसान कारवां कार्यक्रम गोंडा जनपद के विकासखंड मनकापुर के ग्राम महेवानानकार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम किसान के मुद्दे, किसान की बात, किसान के साथ पर आधारित रहा । अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल भैया प्रगतिशील कृषक मंगल भवन मनकापुर ने कृषि उपज के विपणन पर बल दिया । उन्होंने बताया कि पैदावार बढ़ने पर किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है । उन्होंने खेती में कार्बनिक खादों के प्रयोग पर बल दिया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने फसल अवशेष प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, ढैंचा की हरी खाद,उर्द एवं मूंग की खेती,डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नये रोपित बागों के साथ सहफसली खेती, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे ने मृदा परीक्षण एवं पोषक तत्वों का प्रयोग, डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने मत्स्य पालन तकनीक की जानकारी दी । बृजेंद्र कुमार यादव उप प्रबंधक चंबल फर्टिलाइजर्स ने कंपनी के उत्पादों का प्रयोग एवं महत्व, प्रद्युम्न मिश्रा विक्रय अधिकारी धानुका ने मोथा के रासायनिक नियंत्रण की जानकारी दी । इस अवसर पर जादूगर सलमान भाई ने जादू के साथ साथ खेती की नवीनतम कृषि तकनीक से जुड़ने का आह्वान किया । कार्यक्रम आयोजित करने में इंडिया टुडे ग्रुप के विकास, रोहित शर्मा, सलमान,मनीष, विनोद, अंकित आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह एडीओ एजी,रोहन यादव सहायक उद्यान अधिक निरीक्षक, धनपतिधर शुक्ला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, महादेव यादव, विनोद कुमार तिवारी, राजेश कुमार वर्मा, बालिका शर्मा आदि ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया । पानी संस्थान के राजीव कुमार मिश्रा, अनुविंद सिंह, ज्योति यादव सीआरपी आदि । कार्यक्रम में प्रतिभागी कृषकों के पंजीकरण नंबर पर लॉटरी निकालकर विजेता कृषकों कों नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम जे पी सिंह इंडिया टुडे के निर्देशन में आयोजित किया गया ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button