ब्रेकिंग न्यूज़

शहर में हो रही दिन दहाड़े चोरी, पुलिस कब लेगी सुध

जगदलपुर नगर के धरमपुरा वर्गीस कॉलोनी के पीछे गोंडवाना समाज भवन के पास अघनपुर स्थित समित मंडल के निर्माणाधीन भवन पूर्व में भी बार बिजली के सामान वायरिंग की चोरी हो चुकी है। दिनांक 14/03/2026 को दिन दहाड़े दोपहर के समय लगभग 11 से 12 बजे अज्ञात दो चोरों के द्वारा इसी मकान में बिजली एवं नल सामग्री जिसकी कीमत लगभग 1.5 से 2 लाख तक की है चोरों द्वारा दिन दहाड़े चोरी किया गया है। अज्ञात दोनों व्यक्ति की सी सी टीवी फुटेज निकाल कर बोधघाट थाना में इसकी शिकायत की गयी है।

शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कोई एक्शन न लेना चोरों के हौसलों को और बुलंद करता है। वहीं एक ओर पुलिस द्वारा 100 से अधिक पैंथर बाइक टीम के द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग किया जा रहा है वही एक पुलिस विभाग के कर्मचारी के घर पर ही चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button