सरकार की उपेक्षा से नाराज कर्मचारी 18 मार्च को करेंगे जंगी प्रदर्शन, फेडरेशन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों के 11 सूत्रीय मांगों के साथ-साथ आधारित उपस्थित (अटेंडेंस), संविदा नियुक्ति तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर फेडरेशन के द्वारा 18 मार्च को भोजन अवकाश में जंगी प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपेंगे ततसंबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर की आवश्यक बैठक कार्यालय कर्मचारी भवन जगदलपुर में संपन्न हुई। जिसमें फेडरेशन से जुड़े सभी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष/पदाधिकारी उपस्थित होकर एक स्वर में इस जंगी प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।

फेडरेशन के बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव ने आज की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। विगत दिसंबर माह में तीन दिवसीय आंदोलन के बाद भी सरकार 11 सूत्रीय मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेने के कारण तथा हर महीने लगातार सभी विभागों के कर्मचारी बहुत अधिक संख्या में रिटायर्ड होते जा रहे हैं और इन कर्मचारियों की रिक्त पदों की पूर्ति सरकार द्वारा नहीं करने के कारण सभी कर्मचारियों के ऊपर कार्यभार बढ़ता जा रहा है।

इसी के साथ कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थित (अटेंडेंस), संविदा नियुक्ति जैसे ज्वलंत मुद्दे को लेकर फेडरेशन के द्वारा दिनांक 18 मार्च को संध्या 4:00 बजे पानी टंकी जगदलपुर के पास एकत्रित होकर जंगी प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर बस्तर को सौंपेंगे।

फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और वह अपने किए वादे को भूल गई है। इसलिए सरकार को जगाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाना आवश्यक है।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबंध विभिन्न संगठन के जिला अध्यक्ष/ पदाधिकारी प्रमुख रूप से सर्वश्री अनिल गुप्ता ,अजय श्रीवास्तव, आनंद कश्यप, काशीनाथ बघेल,देवराज खूंटे ,गणेश्वर नायक, सत्यनारायण वाडेकर, जागेश्वर सिन्हा ,रवि नारायण साय ,उपेंद्र सिंह, मोतीलाल वर्मा, देवदास कश्यप, चंद्रप्रकाश देवांगन, संजय चौहान, डायमंड साहू, राम प्रभाकर मिश्रा, नारायण सिंह मौर्य, अनिल यादव, नीलकंठ साहू ,उमेश मेश्राम ,धर्मराज चौधरी के अलावा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आशा दान ,पदमा नायडू, भावना दीक्षित, पूर्णिमा कोर्राम ,जयंती पवार, हेमलता नायक तथा बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel