ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी स्कूलों में चोरी का भंडाफोड़, 17 LED TV और 9 टैब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

👉स्कूलों से चोरी हुए 17 LED TV और 9 टैब बरामद, दो युवक पुलिस गिरफ्त में

👉जुनौरी सरकारी स्कूल चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

👉सरकारी स्कूलों को बना रखा था निशाना, चन्द्रपुरा पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा

धनबाद: चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के जुनौरी स्थित सरकारी स्कूल में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के नौ टैब और 17 एलईडी टीवी बरामद किए हैं।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 4 मार्च को जुनौरी सरकारी स्कूल के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने नौ टैब चोरी कर लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करण कुमार रजवार और सागर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के घरों में छापेमारी के दौरान छह टैब और तीन टैब बरामद किए गए।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था में कमी का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 17 एलईडी टीवी और 10 टैब शामिल हैं, जो विभिन्न सरकारी स्कूलों से चोरी किए गए थे।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button