धनबाद की 6 विधानसभा में बढ़े 112 बूथ, अब कुल संख्या 2484 हुई

👉मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद धनबाद में बूथों की संख्या 2484 पहुंची
👉निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद धनबाद में 112 नए बूथ जुड़े
👉छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या बढ़ी, चुनाव व्यवस्था होगी और सुदृढ़
धनबाद, 14 मार्च 2026: मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद धनबाद जिले में बूथों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 112 नए बूथ जोड़े गए हैं, जिसके बाद अब कुल बूथों की संख्या 2372 से बढ़कर 2484 हो गई है।
इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रस्तावित बूथों को अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि युक्तिकरण के बाद सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में 457, निरसा में 422, धनबाद में 485, झरिया में 331, टुंडी में 401 तथा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 388 बूथ हो गए हैं।
निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से मतदाताओं को मतदान में सुविधा मिलेगी और चुनाव प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Subscribe to my channel