ब्रेकिंग न्यूज़

अत्तंर बटालियन किकेट प्रतियोगिता-2026

241 बस्तरिया बटालियन सी०आर०पी०एफ० द्वारा एस. अरुल कुमार, आई.पी.एस. पुलिस उप महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज के मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च 2026 को ग्राम सेडवा, जगदलपुर, जिला बस्तर में स्थित राजूर स्टेडियम में अत्तंर बटालियन किकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में जगदलपुर रेंज के चार बटालियन की टीमें कमशः 80 बटालियन कोलेंग नाईट राइडर्स. 188 बटालियन डोलेरेस रायल चैलेंजर्स, 227 बटालियन तोंगपाल टाईटन्स, तथा 241 बस्तरिया बटालियन सेडवा सुपर किंग ने भाग लिया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में 80 बटालियन कोलेंग नाईट राइडस को हरा कर 241 बस्तरिया बटालियन सेडवा सुपर किंग ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

उपरोक्त टूर्नामेंट का शुभारम्भ एस. अरुल कुमार, आई.पी.एस., पुलिस उप महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज के द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन से जवानों में आपसी समन्वय मानसिक एवं शारिरीक क्षमता तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होने खिलाडियों को नियमित रुप से खेल कुद में भाग लेकर अपने स्वास्थ और फिटनेस को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह भी बताया कि सी.आर.पी.एफ. न केवल आमजनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि उनके विकास, जीवन स्तर को ऊँचा करने और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतियोगिता के अन्त में महोदय ने विजेता व उप विजेत्ता टीमों को ट्राफी और मेडाल प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान हरविन्दर सिंह कमाण्डेन्ट-241 बटालियन, जीतेन्द्र कुमार कमाण्डेन्ट-80 बटालियन, भावेस चौधरी कमाण्डेन्ट-188 बटालियन, संजीव सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 227 बटालियन, संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी (स्टाफ अधिकारी) रेंज जगदलपुर, निरजंन कुमार निराला उप कमाण्डेट, अमरजीत गुप्ता उप कमाण्डेट, प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेंट, एवं 241 बस्तरिया बटालियन के अधिनस्थ अधिकारीगण एवं जवान मौजूद रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button