ब्रेकिंग न्यूज़

बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण

महापौर संजय पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, नगर निगम के इंजीनियरों द्वारा शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान माहापौर एवं टीम ने ड्रेन-टू-ड्रेन रोड चौड़ी करण, आरसीसी नाली निर्माण, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पीएचई एवं अमृत मिशन की पानी पाइप और वाल शिफ्टिंग, पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। मालूम हो कि नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक 167.54 लाख रुपये की लागत से रोड चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था।

आज निरीक्षण में यह निर्णय लिया गया कि शहर में जलभराव की समस्या से बचने के लिए नालियों को सड़क के लेवल के अनुरूप बनाया जाएगा तथा पानी के बहाव का स्तर सही रखा जाएगा साथ ही जहां-जहां नालियां अतिक्रमित हैं उन्हें व्यवस्थित कर सही स्वरूप में विकसित किया जाएगा। रोड में आ रहे पुराने पुलिया का भी चौड़ीकरण किया जायेगा ताकि जल निकासी सुचारु रूप से हो सके। निरीक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान आने वाले विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर को शीघ्र शिफ्ट किया जाएगा जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इसके अतिरिक्त पीएचई और अमृत मिशन के अंतर्गत बिछी पानी की पाइपलाइन एवं वाल्व को भी आवश्यकतानुसार स्थानांतरित किया जाएगा अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सड़क के किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर पुलिया का निर्माण भी किया जाए जिससे बरसात के समय पानी का बहाव बाधित न हो। आयुक्त द्वारा निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने निर्देश संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवंगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजिनियर अमर सिंह, दीपांशु देवागंन, संजीव कर्ण, जिला कार्यालय के भू अभिलेख अधीक्षक बृजभूषण, आरआई कमलेश मौजूद रहे।

महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण कार्य शहर के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही आरसीसी नाली निर्माण और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था से बरसात के समय जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान आने वाले विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर तथा पानी की पाइपलाइन को आवश्यकतानुसार शिफ्ट कर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button