ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद रेल मंडल में घूसखोरी का बड़ा खुलासा, वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार गिरफ्तार

👉धनबाद रेल मंडल में रिश्वत कांड: 50 हजार लेते पकड़े गए अधिकारी, आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

👉25 लाख के बिल पास करने के लिए मांगा था कमीशन, CBI के जाल में फंसे रेल अधिकारी

👉रेल मंडल में अफसर-ठेकेदार गठजोड़ बेनकाब, संजीव कुमार की संपत्ति की भी जांच संभव

👉दो प्रतिशत कमीशन की लालच पड़ी भारी, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा वरीय रेल अधिकारी

धनबाद: धनबाद रेल मंडल में घूसखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार के खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज हो सकता है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) इस मामले में उनकी संपत्ति की भी जांच शुरू कर चुकी है।

बताया जाता है कि संजीव कुमार को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद धनबाद रेल मंडल में अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच कथित गठजोड़ की चर्चा तेज हो गई है।

👉25 लाख के बिल पास करने के लिए मांगा था कमीशन

सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, संजीव कुमार ने ठेकेदार अनिल कुमार झा के पांच लंबित विपत्रों को पास करने के एवज में दो प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इन पांचों बिलों की कुल राशि लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक ये बिल वर्ष 2022-23, 2024-25 और 2025-26 से संबंधित थे। ठेकेदार अनिल कुमार झा ने पिछले महीने सीबीआई को लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

👉50 हजार रुपये लेते हुए दबोचे गए

सीबीआई ने कार्रवाई के दौरान संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके ठिकानों पर भी तलाशी ली गई, जहां से करीब 6 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

गौरतलब है कि धनबाद रेल मंडल में इससे पहले भी इसी पद पर रहे एक अधिकारी प्रवीण मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। ताजा घटना के बाद धनबाद से लेकर दिल्ली तक इस मामले की चर्चा हो रही है और रेल मंडल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सीबीआई अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button