ब्रेकिंग न्यूज़

मारपीट के दस दिन बाद 66 वर्षीय युवक की हुई मौत 

मारपीट के दस दिन बाद 66 वर्षीय बुजुर्ग  की हुई मौत 

गोण्डा :मनकापुर/ थाना क्षेत्र मनकापुर के अंतर्गत चौकी मछलीबाजार के ग्रामसभा कलेनिया के मौजा पोखरभिटवा में 03 मार्च को हुए जमीनी विवाद में 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। 

आपको बताते चले पूरा मामला थाना क्षेत्र मनकापुर के अंतर्गत ग्रामसभा कलेनिया के मजरा पोखरभिटवा के रहने वाले रामचरित्र पुत्र रामसुरेमन उम्र 66 वर्ष का नाली व रास्ता के विवाद को लेकर मारपीट हुआ जिससे झगड़ा के 10 दिन बाद मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी प्रेमा देवी का कहना है की दूसरे पक्ष की आरती पुत्री रामबहाल ने नाली में मिट्टी डालकर पाट दिया था जिसको मेरी पुत्री ने देखा तो नाली साफ करने लगी यहीं से विवाद उत्पन्न हुआ तो दूसरे पक्ष के रामबहाल पुत्र रामनाथ उम्र 50 वर्ष, गुड़िया पत्नी रामबहाल, उम्र 48 वर्ष, प्रदीप पुत्र रामबहाल उम्र 24 वर्ष, संदीप पुत्र रामबहाल उम्र 18 वर्ष, और आरती पुत्री रामबहाल उम्र 20 वर्ष ने मिलकर मेरे परिवार वालों पर हमला बोल दिया इस हमले में रामचरित्र, अनिल कुमार विनय कुमार सुशील कुमार सुनीता और अनीता को काफी चोंटे आयी। तो दोनो पक्षो के लोगो ने तहरीर दिया तहरीर के आधार पर पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत कर दिया। वहीं पर मृतक के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि मेरे पिता रामचरित्र का मेडिकल नही कराया गया था लेकिन उनको अन्द्रूणी चोटे लगी थी जिसके 10 दिन बाद मृत्यु हो गई और मौके पर पहुुंची पुलिस नें विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button