ब्रेकिंग न्यूज़

समाजसेवी रोहित यादव ने किया रोजे पर इफ्तार का आयोजन   à

समाजसेवी रोहित यादव ने किया रोजे पर इफ्तार का आयोजन   

मनकापुर/गोण्डा/ नवाबगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा करौंदी के मस्जिद पर इफ्तार का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सैकड़ो रोजेदार और सभी ग्रामीणों ने शिरकत की इफ्तार के दौरान गांव में अमन चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। कार्यक्रम में मौलाना साहब ने रमजान के महीने के महत्व के बारे में सभी ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा की रोजा रखनें से गरीबो की भूख और प्यास का एहसास होता है। यह इंसान को बुरे कामों से दूर रखकर आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। मौलाना साहब ने बताया इस पवित्र महीने की की गई इबादत का सवाब अन्य महीनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। ग्रामीणो ने बताया इस कार्यक्रम के आयोजन में कई प्रकार के फल, समोसे, ठण्डा,और पानी का व्यवस्था रोहित भाई के द्वारा बहुत अच्छे से किया गया है और इस कार्यक्रम से सभी ग्रामवासी अति प्रसन्न है। 

इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी रोहित यादव के द्वारा किया गया समाजसेवी रोहित यादव ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और अपने भाईचारे को मजबूत बनाने और सभी ग्रामवासियों का सेवा-भाव करनें के लिए किया गया है। 

यह सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करनें में सहायक होता है और हम सभी लोग एक समान है और हम सभी हिन्दु, मुस्लिम सब भाई-भाई है। 

इस रोजे के इफ्तार के अवसर पर राहुल यादव करौंदी गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल क़ैय्यूम उर्फ मंगन मिस्त्री,इम्ताज अहमद,जलाली खान, गफ्फार अली, अरमान,पंकज यादव, विक्रम यादव, अजय कुमार सहित गांव के काफी लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button