ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी जिला अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी बर्न वार्ड के महिला प्रसाधन मे मिला शव

मौत से जिला अस्पताल में मंचा हड़कंप चेहरा जलने के कारण अस्पताल में थी भर्ती

धमतरी। बुधवार की दोपहर उस वक्त हडकंप मच गया जब सूचना मिली कि जिला अस्पताल के प्रथम स्थल में स्थित बर्न वार्ड में एक महिला मरीज ने खुदकुशी कर ली है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोपाबेड़ा जिला कोंडागांव निवासी दशोमती नेताम 20 वर्ष पिता सायतु नेताम धमतरी के हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी… खाना बनाते समय झुलसने पर उसे 10 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। उसके साथ उसकी बहन जगमती सोरी भी थी। आज 11 मार्च की दोपहर वह बाथरूम गई हुई थी…. लंबे समय तक नहीं आने पर दोपहर लगभग 1 बजे बहन ने जाकर देखा तो दशोमति गमछा के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना पर हडकंप मच गया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ यूएल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ टोंडर, हॉस्पिटल सलाहकार सहित अन्य स्टाफ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button