ब्रेकिंग न्यूज़

पोस्ट बजट वेबिनार से जुड़े विवि के स्टूडेंट्स

यूनियन बजट 2026-27 में घोषित योजनाओं पर चर्चा के लिए सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा पोस्ट बजट वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव, कई वरिष्ठ प्राध्यापक व विद्यार्थी ऑनलाइन शामिल हुए।

अकादमिक भवन सभागार में स्मार्ट बोर्ड के सहारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों ने सुना। प्राध्यापक व स्टूडेंट्स मोबाईल पर वेब लिंक से जुड़कर भी लाभान्वित हुए।

सबका साथ, सबका विकास- लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति थीम पर हुए इस वेबिनार में शिक्षा, स्किल और यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे पर चार ऑनलाईन सेशन हुए। प्रथम सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, आतिथ्य, आयुष ईत्यादि विषयों पर युवाओं को प्ररित किया।

नरेंद्र मोदी ने छोटी-छोटी जगहों पर प्रतिभाओं को पहचाने पर बल दिया। ब्रेकआउट सेशन में साइंस, टेक्नोलॉजी के अतिरिक्त युवाओं के लिए एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स(एवीजीसी) नाम से कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button