ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर जिले से सुभाष गंजीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन कमांक 33/61) एकीकृत नियमावली द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए,निम्नानुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जिसमें बस्तर जिले से एक मात्र साहू समाज के व्यक्ति सुभाष गंजीर साहू को अपने समाज के प्रति समर्पित सक्रिय सेवा भावना कार्यकुशल की छमता की योगदान को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के पद पर मनोनयन कर नियुक्त किया गया है।

सुभाष गंजीर को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बस्तर साहू समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज को पूर्ण विश्वास है की आपके इस नवीन दायित्व से सामाजिक प्रतिभा प्रोत्साहन, सामाजिक न्याय व्यवस्था सुदृढ करने, शिक्षा एवं रोजगार जैसे अनेक योजना को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में आपका प्रयास मील का पत्थर साबित होगा । इसके पूर्व भी सुभाष गंजीर अपने जीवन काल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संचालक मंडल के सदस्य और जिला बस्तर साहू समाज के दो बार अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन सफलता पूर्ण किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू द्वारा पत्र जारी कर कहा कि आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाओं सहित यह अपेक्षा की जाती है कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते हुए समाजहित में संगठन को सुदृढ़ करेंगे तथा उसे नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे। आपकी कार्यकुशलता, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर यह मनोनयन निरंतर प्रभावशील रहेगा। समाज द्वारा आयोजित बैठकों एवं कार्यकमों में आपकी नियमित एवं सक्रिय उपस्थिति ही आपके पद की निरंतरता का प्रमुख मापदण्ड मानी जायेगी। इस विषय पर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button