ब्रेकिंग न्यूज़

241 बस्तरिया बटालियन द्वारा वाहिनी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

दिनांक 09 मार्च 2026 (सोमवार) को सेडवा स्थित 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा वाहिनी मुख्यालय में स्व० बालीराम कष्यप मेमोरियल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 241 बस्तरिया बटालियन के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस रक्तदान शिविर में 241 बस्तरिया बटालियन के कुल 31 कार्मिकों ने अपनी स्वेच्छा से रक्त दान किया।

इस अवसर पर हरविन्दर सिंह कमाण्डेन्ट-241 बस्तरिया बटालियन ने रक्त दान करने वाले सभी जवानों को सराहना करते हुए अपने भाषण के दौरान बताया कि रक्त दान जीवन दान है जो कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है।

इस कार्यक्रम में हरविन्दर सिंह कमाण्डेन्ट-241 बटालियन के साथ संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, निरजंन कुमार निराला उप कमाण्डेन्ट एवं 241 बस्तरिया बटालियन के अधिनस्थ अधिकारी, जवान एवं स्व० बालीराम कष्यप मेमोरियल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल से चिकित्सा अधिकारी डा० राजकिशोर नायक एवं टीम मौजूद रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button