80 बटालियन सी०आर०पी०एफ० ने स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया
पुलिसउप-महाहनरीक्षक रेंज जगदलपुर के निर्देशानुसार 87वें के०रि०पु०बल दिवस समारोह के उपलक्ष्य में दिनांक 06/03/2026 से दिनांक 10/03/2026 तक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें वाहीनी कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार, के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी के०रि०पु०बल एवं मार पाउलिनस मेमोरियल अस्पताल (MPM Hospital), जगदलपुर के डॉक्टर एवं उनके टीम एवं 80 वीं वाहिनी के चिकित्सा टीम के संयुक्त सहयोग से 80 वीं वाहिनी सी०आर०पी०एफ० मुख्यालय अस्पताल जगदलपुर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

वाहिनी मुख्यालय जगदलपुर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर कार्यकम मे पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर व वाहिनी के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व जवानों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान में हिस्सा लिया ताकि आनेवाले समय में किसी की जान बचाई जा सके एवं कार्यकम को सफल बनाया ।

जब करना हो कोई पुण्य का काम, देरी न कीजिये “करिये रक्तदान”

रक्तदान शिविर के दौरान रेंज जगदलपुर व वाहिनी के अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरजीत कुमार गुप्ता, मकसूद आलम, उप-कमाण्डेन्ट, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेंट, एम.पी.एम.अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ०सचिन एन.बडगे के साथ अस्पताल के स्टॉफ एवं समस्त जवान उपस्थित रहें।



Subscribe to my channel