कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

जगदलपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर के पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समाज की सुरक्षा में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कुटुंब ह्यूमनिटी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि महिला पुलिस हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाती हैं। ऐसे समर्पित कार्य के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कुटुंब के सदस्यों ने महिला पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस और सेवा भावना से समाज को प्रेरणा मिलती है।

Subscribe to my channel