ब्रेकिंग न्यूज़

श्री राम मंदिर में मातृ शक्तियों ने खेली फूलों की होली

नगर के श्री राम मंदिर परिसर में मातृ शक्तियों द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ फूलों वाली होली खेली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के समक्ष भक्ति भाव से पुष्पों की होली खेली और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सर्व ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम मिश्रा ने बताया कि यह त्यौहार भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है जो प्रेम और सद्भावना का संदेश देती है तथा यह बुराइयों पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा। मातृ शक्तियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम के जयकारों के साथ होली के पारंपरिक भजन भी गाए गए।

इस कार्यक्रम में श्रीमती अंजली मिश्रा, पुष्पा तिवारी, पुष्पा शर्मा, बुला चक्रवर्ती, किरण साठे, रश्मि द्विवेदी, नीलिमा पाठक, अर्चना पांडे, प्रज्ञा आचार्य, जेबिता मंडावी, अनु शर्मा, चंदना शर्मा, गुनमनी नागे, मंजू नागे, रतनी मौर्य, पूनम त्रिपाठी, किरण साह, चारु चौहान, सोनम जोबनपुत्र, सुशीला साव, शिल्पा दवे, गीता पांडे, सुश्री स्मृति दुबे, नन्ही परियां कायर शर्मा, हिमांशी द्विवेदी, नन्हा पल्लव द्विवेदी, वशिष्ठ तिवारी, दिव्यांशु त्रिपाठी, श्रीमती नीलम मिश्रा सहित श्री राम मंदिर के पुजारी पंडित श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी भी सम्मिलित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस आयोजन से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और उत्सव का सुंदर वातावरण बना रहा।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button