IC News and Media House Private Limited


Bhopal

नशा विरोधी अभियान अंतर्गत संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स का डेटाबेस तैयार कर नियमित जांच के निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की आयोजित बैठक में भोपाल जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए विभागवार कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी शासकीय महाविद्यालयों में गठित एंटी ड्रग कमेटियों की नियमित बैठकें आयोजित करने और विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के सहयोग से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को कहा। ड्रग इंस्पेक्टर को संदिग्ध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स का डेटाबेस तैयार कर नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के नशा मुक्ति केंद्रों के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर विकसित करने को भी कहा, जिससे केंद्रों में उपचार एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी की जा सके।बैठक में नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम, विभागों के बीच नियमित सूचना के आदान-प्रदान, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय मामलों में संयुक्त जांच तथा संदिग्ध विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की गई। एनसीबी द्वारा पुलिस, आबकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। जिले के सभी शासकीय एवं निजी नशा मुक्ति केंद्रों की सूची अद्यतन रखने तथा उनका नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों एवं कार्रवाई की प्रक्रिया के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने को भी कहा।उन्होंने छात्रावासों के आसपास स्थित बंद कारखानों की जांच करने तथा रासायनिक पदार्थों का निर्माण करने वाली कंपनियों में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनसीबी भोपाल के अधिकारियों ने भी आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button