पुराने कोर्ट की मरम्मत एवं दो नए टेनिस कोर्ट की मांग को लेकर जगदलपुर टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने की कलेक्टर से मुलाकात
जगदलपुर टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को ज्ञापन सौप इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में दो नए कोर्ट एवं पुराने दो कोर्ट की नवनीकरण की मांग की थी उसी तारतम्य में जगदलपुर कलेक्टर से मुलाक़ात की पदाधिकारियों ने बताया कि बस्तर में लगातार किये गए संघ के प्रयासों से लगातार टेनिस के खिलाडियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है अभी 100 खिलाडी टेनिस खेल रहे है एवं सीख भी रहे है,शाम को टेनिस अकादमी में 50 बालक एवं बालिकाए खेल रहे है,इनमे से कई खिलाडी आज राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अंडर 12,14,16 एवं 18 बस्तर का प्रतिनिधित्व कर चुके है,पूर्व निर्मीत कोर्ट सिर्फ 2 ही है और एक बार में डबल्स में सिर्फ 8 खिलाडी ही खेल सकते है,इसलिए दो और नए कोर्ट अत्यंत आवश्यक है।

पुराने दोनो कोर्ट का नविनीकरण भी करना है एस्फाल्ट सिंथेटिक कोर्ट का मटेरियल सख्त हो गया है जो आईटीएफ के मानको के अनुसार नहीं है जिसके कारण खिलाडियों में चोट का भय हमेशा बना रहता है, आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तय मानको के अनुसार कोर्ट की दशा सही नहीं जिसके कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है उन्ही मानको के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु न्यूनतम चार टेनिस कोर्ट होना अनिवार्य है, जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन ने संभाग स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता लगातार तीन वर्षो से सफलता पूर्वक करवाई है आगे वह राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी करवाने इच्छुक एवं सक्षम है पदाधिकारियों ने आगे बताया की जिला कलेक्टर आकाश चिक्कारा के समक्ष संघ ने अपना अनुमोदन रखा एवं जिलाधीश ने सकारात्मक रुख के साथ आश्वासन दियाI जिलाधीश कार्यालय में टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ के एल आज़ाद, संरक्षक हरदीप सिंह गैदु, सचिव थॉमस फिलिप एवं कोषाध्यक्ष श्याम पंजियार के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थेI




Subscribe to my channel