ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी

स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के गणित एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने विज्ञान के कार्यशील एवं अकार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। यह प्रदर्शनी श्रीमती सुचित्रा सामंत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मनीषा खत्री के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा की भावना होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जिज्ञासा ही नई खोजों और आविष्कारों का आधार होती है। आजादी के 19 साल पहले एक भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने विज्ञान की दुनिया में नई खोज की थी। भारत के पहले नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक प्रोफेसर सी. वी. रमन की खोज ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देश भर में विज्ञान संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होता है।

इस मौके पर विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए क्विज, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम के नमन ठाकुर ग्रुप ने प्रथम स्थान एवं हिंदी माध्यम के रेणुका पटेल ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में हिन्दी माध्यम की रोली नेताम ने प्रथम और लवली तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम के कृष्णा राव ने प्रथम और दीपशिखा बोस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई।

जैसे ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम (ऋषभ, दिव्यांक, जितेन्द्र), हाइड्रोकार्बन एवं कार्बनिक यौगिक मॉडल – (जहानवी), जल का विद्युत अपघटन (अंकिता, भूमि, संचिता), रदरफोर्ड का अल्फा कण प्रयोग -(गुंजन, झानवी, कविता), जल का विद्युत अपघटन – (नवाजिस, अफिया, शशिश), संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन का 3-डी मॉडल – (मोनिका, कमाक्षी), कार्बनिक यौगिकों का बॉल एवं स्टिक मॉडल – (वैभव, रोशन), आधुनिक आवर्त सारणी – (अनुष्का, वैष्णवी, स्टेला), त्रि-आयामी (3-डी) आवर्त सारणी -(राहिला, सिद्धि, सुधा), आईयूपीएसी नामकरण (स्टिक मॉडल द्वारा) – (मोक्षी पांडेय), परमाणु मॉडल – (नमन कुमार, निलेश साहा, यशादित्य), आधुनिक आवर्त सारणी (कार्यशील मॉडल) – (वैशाली, भूमि शर्मा), बोहर का परमाणु मॉडल – (साहिल, नमन कश्यप, प्रमोद) एथेन की परमाणु संरचना – (वंश, प्रवीण, देवांश) आदि। पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम कक्षा आठवीं से अनूती टेनटी एवं वंशिका श्रीवास्तव प्रथम, कक्षा सातवीं से आस्था रूपरेला और तुलीशा द्वितीय स्थान और हिंदी माध्यम कक्षा आठवीं से अंजली कुजूर एवं चैतन्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुचित्रा सामंत सिंह, पल्लवी कश्यप एवं दीपक पांडे द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button