ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर विधानसभा के मावलीपदर वार्षिक फागुन (मेला)मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेशअध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मावलीपदर में प्रतिवर्ष वार्षिक फागुन (मेला )मंडई का आयोजन होता है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया।

वहीं मावलीपदर में आयोजित वार्षिक मंडई में ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया ।

वार्षिक मंडई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मावलीपदर मे मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं।मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है।

मेला में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, लखीधर बधेल ,गागराम ,संरपंचगण, सीईओ वीरेंद्र बहादुर,पुजारी व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button