ब्रेकिंग न्यूज़

फॉर्म स्कूल में दी गई खेती संबंधित जानकारी

सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी 2026 को फार्म स्कूल ग्राम उमरिया विकासखंड नवाबगंज जनपद गोंडा में कृषकों को खेती संबंधित जानकारी दी गई । प्रगतिशील कृषक रणवीर सिंह के गेहूं प्रजाति डी.बी.डब्ल्यू.187 के प्रदर्शन पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने बताया कि गेहूं प्रजाति डी.बी.डब्ल्यू. 187 का अन्य नाम करण वंदना भी है । यह प्रजाति भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा द्वारा वर्ष 2019 में विकसित की गई है । यह बायोफोर्टीफाइड प्रजाति है। फसल की अवधि 118 से 124 दिन है । यह प्रजाति पीला एवं भूरा रतुआ रोग अवरोधी है । इसमें लौह तत्व की मात्रा 43.1 पीपीएम है । इस प्रजाति की उपज क्षमता 30 कुंतल प्रति एकड़ है । फसल की बुवाई सीड ड्रिल मशीन से की गई है । फसल कीट एवं बीमारी से मुक्त है । फसल इस समय दूधिया अवस्था में हैं । कृषि वैज्ञानिक ने फॉर्म स्कूल में फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा परीक्षण, हरी खाद की खेती आदि की जानकारी दी । वीरेंद्र कुमार यादव बीटीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि आदि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों रणवीर सिंह, छठीराम,छेदी,ननका, रामतेज आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button