ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विभाग के द्वारा गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस सम्पन्न 

सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को ग्राम उमरिया विकासखंड नवाबगंज जनपद गोंडा के प्रगतिशील कृषक समयदीन के प्रक्षेत्र पर गेहूं प्रजाति डब्ल्यू 187 के प्रदर्शन पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने बताया कि गेहूं प्रजाति डीबी डब्ल्यू 187 का अन्य नाम करण वंदना भी है । यह प्रजाति भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा के द्वारा वर्ष 2019 में विकसित की गई है । यह बायोफोर्टीफाइड प्रजाति है। फसल की अवधि 118 से 124 दिन है । यह प्रजाति पीला एवं भूरा रतुआ रोग अवरोधी है । इसमें लौह तत्व की मात्रा तत्व 43 पीपीएम है । इस प्रजाति की उपज क्षमता 30 कुंतल प्रति एकड़ है । फसल की बुवाई सीड ड्रिल मशीन से की गई है । फसल कीट एवं बीमारी से मुक्त है । फसल इस समय दूधिया अवस्था में हैं । कृषि वैज्ञानिक ने फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा परीक्षण, हरी खाद की खेती आदि की जानकारी दी । वीरेंद्र कुमार यादव बीटीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि आदि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों संदीप मौर्य,देवी प्रसाद यादव, मंशाराम पाल, शिवकुमार, इंद्रभान पाल, संस्कार सिंह आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर विक्रम सिंह यादव चालक कृषि विज्ञान केंद्र उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button