झारखण्डराज्य

Jharkhand News डॉ मधुमाला के आग्रह पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया कतरी नदी का निरीक्षण

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

कतरास :- जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जी डॉ मधुमाला के आग्रह पर कतरी नदी का औचक निरीक्षण करने पहुंची.उन्होंने कहा कि कतरी नदी का अस्तित्व आज जो खतरे में पड़ा है. उसके जिम्मेदार हम सभी जनमानस हैं. सभी जनमानस से उन्होंने अनुरोध किया है कि हर घर का व्यक्ति जागरूक हो और अपनी कतरी नदी को साफ रखने में मदद करें क्योंकि यह नदी सिर्फ नदी नहीं है हमारे कतरास की पहचान है और भविष्य में होने वाले जल संकट से हम मनुष्य को बचाकर रखने वाली है तो आइए हम सब मिलकर इस नदी को बचाने का एक संकल्प लें। साथ ही साथ उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि जिला परिषद के तरफ से जहां तक हो सकेगा वह अपना संपूर्ण सहयोग करेंगी। डॉ मधुबाला ने कहा है कि हर हाथ और हर आवाज हम सब मिलकर उठाएंगे और अपने कतरास की पहचान अपनी कतरी मां को बचाएंगे। मौके पर कतरी नदी बचाओ अभियान के अध्यक्ष श्री उमाकांत तिवारी, संयोजक श्री उमेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र स्वर्णकार, पंकज स्वर्णकार, अमर सेन, विक्की सिंह, अनुराग, राजीव सिंह और डॉक्टर स्वतंत्र कुमार इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button