ब्रेकिंग न्यूज़

लेह सिंधु दर्शन यात्रा हेतु मनीष मूलचंदानी बस्तर प्रभारी व हरेश नागवानी सहप्रभारी नियुक्त किए गए

भारतीय सिंधू सभा छत्तीसगढ़ से सिंधु दर्शन यात्रा लेह 2026 के लिए मनीष मूलचंदानी बस्तर संभाग के प्रभारी एवं हरेश नागवानी सहप्रभारी नियुक्त किए गए. श्रीमती विनीता भावनानी भारतीय सिंधु सभा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी के सहमति व अनुशंसा से नियुक्ति की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारी अपने क्षेत्र के यात्रियों को नियमानुसार पंजीयन कराकर छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय प्रभारी को सूचना देंगे।

छत्तीसगढ़ सिंधु सभा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों सहित मुरलीधर शादीजा सिंधु दर्शन के प्रभारी ने बताया इस 30वी यात्रा सिंधु दर्शन यात्रा 2026 में लेह लद्दाख की अद्धभुत वादियों में आध्यत्मिक शांति, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक वैभव का अनुभव मिलेगा साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी मनीष मूलचंदानी एवं हरेश नागवानी को शुभकामनायें भी दी.

 

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button