ब्रेकिंग न्यूज़

22 वर्ष की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, गोविन्द कश्यप बने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के तहत 22 वर्षीय गोविन्द कश्यप को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। कम उम्र में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह तथा नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

गोविन्द कश्यप इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सोशल मीडिया विभाग में जिला चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। छात्र राजनीति के दौरान उन्होंने संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत किया और युवाओं को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को वे निस्वार्थ भाव, निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाएंगे। गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करेंगे तथा आम जनता की आवाज को पार्टी मंच तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। गोविन्द कश्यप के क्षेत्र के जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और गर्व का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोविन्द कश्यप पढ़े-लिखे, शिक्षित, सक्रिय और जुझारू युवा नेता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button