पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ मिला आयोग के अध्यक्ष से, ओबीसी संवर्ग के प्रमुख मांगो को लेकर उठाई आवाज़

छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर एस विश्वकर्मा के बस्तर जिले के संक्षिप्त प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हॉउस में पिछड़ा वर्ग समाज प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी के नेतृत्व में आरएस विश्वकर्मा से भेंट कर ओबीसी संवर्ग की मांगो को प्रमुखता से रखा। तुलादास मानिकपुरी ने इस दौरान बताया कि ओबीसी में नॉन कृमिलेयर के केटेगरी के निर्धारण में जिम्मेदार अधिकारियो के द्वारा शासन के गाइड लाईन का कड़ाई से पालन नहीं किया जाता है जिसके कारण ओबीसी संवर्ग के पात्र अभ्यर्थी को कृमिलीयर कि केटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसके कारण पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित हो जाता है। इसके साथ ही ओबीसी नॉन कृमिलेयर केटेगरी की आय सीमा पंद्रह लाख से ऊपर करनेकी मांग रखी। इसके अलावा जगदलपुर संभागीय मुख्यालय में 100सीटर छात्रावास निर्माण, ओबीसी अधिकारी कर्मचारी को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ, संघ को कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराने सहित, एन एम डी सी बालिका शिक्षा योजनान्तार्गत ओबीसी बालिकाओ को भी शामिल किये जाने की मांग रखी गई।

इस दौरान जिला सचिव नीलमणि साहू, जिला प्रवक्ता लिलेश देवांगन, राजेश देशमुख, जिला संगठन मंत्री अजय शर्मा सहित सामाजिक सदस्य गण उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel