ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27 अंत्योदय से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम, तेजपाल शर्मा (रिंकु)

तेजपाल शर्मा सह संयोजक सोशल मीडिया भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश की 3 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं जनहितैषी बजट है। उन्होंने कहा कि 1,72,000 करोड़ रुपये का यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा देता है। बजट का मूल मंत्र संकल्प समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीति से परिणाम तक प्रदेश की प्रगति का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। कृषि एवं किसान कल्याण, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं।

किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए विशेष योजनाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु आर्थिक सहायता तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक प्रावधान इस बजट को जनकल्याणकारी बनाते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नए अस्पतालों एवं डायलिसिस केंद्रों की स्थापना, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालयों एवं छात्रावासों के प्रावधान प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ करेंगे। जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर बस्तर एवं सरगुजा में अधोसंरचना, पर्यटन और शिक्षा के विस्तार हेतु विशेष प्रावधान सराहनीय हैं। तेजपाल शर्मा (रिंकु) ने कहा कि यह बजट अंत्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देने वाला है और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button