ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर की पावन धरा पर पहली बार तंत्र पीठ की नींव रखी गई

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र बस्तर में आध्यात्मिक इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। दिनांक 21 फरवरी 2026 को चित्रकोट रोड ग्राम देउरगांव, जिला बस्तर में “तंत्र पीठ माँ बगलामुखी धाम बस्तर” के भूमि पूजन के साथ इस भव्य तंत्र पीठ की नींव रखी गई।

यह तंत्र पीठ माँ बगलामुखी को समर्पित होगा, जिन्हें दस महाविद्याओं में आठवें स्थान पर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ बगलामुखी साधना, शक्ति, विजय ऐवम धन की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। आयोजन समिति के अनुसार यह तंत्र पीठ न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला और अद्वितीय आध्यात्मिक केंद्र होगा।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में यह स्थल साधकों एवं तंत्र साधना में रुचि रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में स्थापित हो सकता है। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह का वातावरण है।

आयोजन समिति ने बताया कि तंत्र पीठ के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। बस्तर की पावन धरा पर इस ऐतिहासिक पहल को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button