सरस्वती साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए पाणिग्राही

21 फरवरी 2026 को विमतारा ऑडिटोरियम,शांति नगर रायपुर में सरस्वती साहित्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया गया था l यह आयोजन सरस्वती प्रकाशन भिलाई तथा सांईनाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था l इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के साहित्यिक विभूतियों को सम्मानित किया गया l इस साहित्य महोत्सव में जगदलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रुद्र नारायण पाणिग्राही को सरस्वती साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया l यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं तथा विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया l इस अवसर पर शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र, मोमेंटो, तथा 11000 रुपए नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दिए गए l छत्तीसगढ़ के उक्त ग्रुप के द्वारा कला साहित्य व संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रतिवर्ष लोगों को सम्मानित करती आ रही है l इस वर्ष सरस्वती साहित्य सम्मान 2026 का रुद्र नारायण पाणिग्राही वरिष्ठ लेखक व इतिहासकार को प्रदान किया गया l यह सम्मान छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा तथा श्रीमती नजमा खान के कर कमलों से प्रदान किया गया l उक्त कार्यक्रम में परिचर्चा के दो सत्र, ओपन माइक तथा सरस्वती नव लेखक सम्मान भी दिया गया l यह नव लेखक सम्मान छत्तीसगढ़ से 20 युवा लेखकों को प्रदान किया गया l, सरस्वती नव लेखक सम्मान जगदलपुर के सौरभ आचार्य को भी प्रदान किया गया है l

रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में रुद्र नारायण पाणिग्राही द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘बस्तर की लोक कलाएं एवं संस्कृति’ नामक पुस्तक का कवर अनावरण किया गया साथ ही नारायणपुर के डॉक्टर भागेश्वर पात्र की पुस्तक हल्बा जनजाति, इतिहास एवं संस्कृति का भी कव्हर अनावरण किया गया l



Subscribe to my channel