ब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात के 131वें एपिसोड का भैरमदेव वार्ड में सामूहिक श्रवण

भैरमदव वार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिल्ली में आयोजित ऐतिहासिक एआई समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में विश्वभर के प्रतिनिधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को नजदीक से देखा। उन्होंने बताया कि भारत ने तीन “मेड इन इंडिया” एआई मॉडल भी लॉन्च किए हैं। साथ ही एआई के माध्यम से प्राचीन ग्रंथों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने “डिजिटल अरेस्ट” जैसे बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से केवाईसी प्रक्रिया को समझने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महाकुंभ से केरल कुंभ तक देशभर में आयोजित हो रहे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का भी उल्लेख किया तथा ‘पंच-प्राण’ संकल्प के तहत गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और भारतीय संस्कृति के गौरव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रकाश रावल प्रभारी, श्रीमती आशा महापात्र, कमला जंगम, ज्योति जंगम, श्रीमती शारदा जोशी, श्रीमती पुष्पा मिश्रा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button