ब्रेकिंग न्यूज़

*महराजगंज पुलिस*

 

*

—————

🍁*भारत–नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम द्वारा पैदल गश्त, तस्करी एवं अपराध की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग।*

———–

 

*महराजगंज:* आज अपर जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में, उपजिलाधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, सहायक सेना नायक के साथ सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खनुआ बॉर्डर पर पैदल गश्त किया गया।

 

गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं अन्य जुर्म-जरायम की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए। नेपाल में प्रस्तावित चुनाव एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

 

संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की गई तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस/सुरक्षा बल को देने हेतु प्रेरित किया गया।

 

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रखा जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button