ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लाखों की विकास कार्यों की दी सौगात

 

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में मारकेल व खूटपदर में सड़क संपर्क और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नगरनार के मारकेल एवं खूटपदर में आयोजित कार्यक्रम में 300 मीटर सी सी सडक निर्माण कार्य लागत 09 लाख रुपए , सांस्कृतिक मंच मारकेल लागत 03 लाख रुपए,मारकेल हनुगुढ़ी उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए,सी सी सडक 300 मीटर लागत 09 लाख रुपए एवं मारकेल हायर सेकेंडरी स्कूल में सायकिल स्टैंड का लोकार्पण लागत10 लाख रुपए एवं खूटपदर में सी सी सडक निर्माण लागत 13 लाख रुपए,सी सी सडक निर्माण 550 मीटर लागत 16 लाख रुपए का लोकार्पण किया। कुल लगभग 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया ।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। मारकेल एवं खूटपदर सड़कें, सांस्कृतिक मंच बनने से ग्रामीणों को आवागमन एवं कार्यक्रम करने में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे।

हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत दी जा रही साइकिलें हमारी बेटियों की शिक्षा की राह को आसान बनाएंगी । साथ ही मारकेल हायर सेकेंडरी स्कूल में सायकिल स्टैंड के निर्माण से छात्र छात्राओं को सुविधा होगी। किरण देव ने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जल्द मारकेल से माड़पाल तक 01 करोड़ 52 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है जिसका निर्माण भी जल्द होगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग उपाध्यक्ष,पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, सुकलधर बधेल,श्रीमती देवकी सेठिया,हेमवती , दीनबंधु सेठिया,विधाधर सेठिया, नीलकंठ,बलराम सेठिया, गणेश नागवंशी,रूपेश समरथ,तपन ,राधे पन्दे, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं अन्य उपस्थित थे।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button