ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में ‘बस्तर की लोक कलाएं एवं संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन समारोह

रायपुर में 21 फरवरी को, रुद्र नारायण पाणिग्राही द्वारा लिखित “बस्तर की लोक कलाएं एवं संस्कृति” पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम शांति नगर स्थित विमतारा आडोटोरियम में संपन्न होगा, जिसमें साहित्यकार, कलाकार और संस्कृति प्रेमी शामिल होंगे। इस पुस्तक में बस्तर की लोक कलाओं और संस्कृति का विस्तृत वर्णन किया गया है, जो पाठकों को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगा। रुद्र नारायण पाणिग्राही को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सरस्वती साहित्य सम्मान 2026 से भी नवाजा जाएगा, जो इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

इस अवसर पर बस्तर की लोक कलाओं और संस्कृति पर चर्चा होगी, साथ ही परिचर्चा के दो सत्र रखे गए हैं वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए हुनर मंच का भी आयोजन किया गया है । यह कार्यक्रम बस्तर की संस्कृति को बढ़ावा देने और उसके महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button