उत्तरप्रदेश

यू पी बोर्ड की दसवीं एवं बाहरवी की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को शांतिपूर्वक हुई

महेवा

यू पी बोर्ड की दसवीं एवं बाहरवी की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शांतिपरक एवं नकलविहीन तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी के बीच शुरू हुई सुबह की पाली में सुबह साढ़े आठ बजे पौने बारह बजे तक दसवीं की तथा शाम की पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे से तक इंटर की हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई ।

10वीं एवं 11वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक हुई

वही महेवा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कालेज केंद्र पर बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर ,सुखदेवी कन्या विद्यालय महेवा ,रॉयल हैप्पी किड्स स्कूल लखना के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी ।
केंद्र व्यवस्थापक /प्रधानाचार्य डॉ शिव शंकर त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र पर कुल 903 छात्र पंजीकृत थे जिनमें 453 दसवीं के तथा 450 इंटर के छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।
सुबह की पाली में से 07 तथा शाम की पाली में से 15 छात्र छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी ।परीक्षा शांत परक एवं नकल विहीन अवस्था में जारी है ।
उन्होंने परीक्षार्थियों से एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी प्रतिदिन साथ लाने का निर्देश दिया है। वही सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी महेवा रजनीश तिवारी ,दीवान जितेंद्र कुमार ,शुभम् सैनी आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button